दिल्ली में 16 साल की लड़की ने रेप करने वाले नाबालिग की माँ को गोली मारी

0

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक फिल्मी स्टाइल घटना सामने आई है। भजनपुरा में एक 16 साल की लड़की ने एक लड़का जिसपर उसने रेप का आरोप लगाया है उसकी माँ को गोली मार दी।

महिला भजनपुरा में ही एक ग्रोसरी शॉप चलाती है।

लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने एक 50 वर्षीय महिला को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसके नाबालिग बेटे पर उसने 2021 में रेप का आरोप भी लगाया है।

महिला को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी जांच चल रही है कि नाबालिग के पास पिस्टल कहाँ से आया। नाबालिग होने की वजह से किसी की पहचान उजागर नहीं की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.